श्रीमाधोपुर । राष्ट्रीय कवि संगम सीकर जिला शाखा के द्वारा आज श्री शास्त्री उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर के सभागार मे श्रीराम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।
जिला संयोजक शांतिलाल सोनी ने बताया की प्रतियोगिता मे 39 प्रतिभागीयो ने भाग लिया।प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान भाग्यश्री, द्वितीय स्थान सुलोचना वर्मा, तृतीय स्थान पायल शर्मा का रहा, ये तीनो प्रतिभागी अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगे। साथ ही चन्दा कुमावत, ज्योति, मधु सोनी, कोमल, अनिषा, रोनक, मीना स्वामी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. माधव सिंह ने किया।
कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य आतिथि सेवानिवृत्त रक्षा वैज्ञानिक सीताराम सैनी व अध्यक्षता संस्कृत विधालय मूण्डरू के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार ने किया। आभार जिला सह संयोजक डा. सोहनलाल शर्मा ने प्रकट किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय महामंत्री किशोर कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम काव्यपाठ का आयोजन संस्कार व संस्कृति की जड़ो को मजबूत करने का अनुष्ठान है। प्रदेश संयोजक विवेकानंद ने प्रतियोगिता के नियमो की जानकारी व काव्य पाठ का संचालन किया। इस अवसर पर कवि मानसिंह शेखावत मऊ,श्रीमती मैना कंवर, सुरेन्द्र चेजारा, प्रहलाद सोमानी,अलायंस क्लब श्रीमाधोपुर के व उपाध्यक्ष महावीर महर्षि, विहिप के जिला मंत्री उमाशंकर महिन्द्रा, विप्र सेना के तहसील अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मनोज चोटिया, अशोक पारीक आदि उपस्थित थे।
आगन्तुक अतिथियो का स्वागत शास्त्री उ. मा. विधालय श्रीमाधोपुर के संचालक अनिल बाटड ने किया। (हरिओम वर्मा की रिपोर्ट)