सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई आयोजित


श्रीमाधोपुर। कस्बे के महात्मा गाँधी पी.जी. कॉलेज, श्रीमाधोपुर (Srimadhopur) में आज 8 अक्टूबर को गाँधी पखवाड़े के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (Competition) का आयोजन किया गया।  एनएसएस प्रभारी  मांगीलाल कुमावत ने बताया कि व्याख्याता डॉ. रतन लाल कुमावत, बसन्ती लाल जांगिड़,  वीरेंद्र यादव व गोविंद कुमावत के सानिध्य में महाविद्यालय सेमिनार हॉल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  दो सौ बारह (212) छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। 

इस प्रतियोगिता में गाँधीजी, लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से संबंधित, घटनाओं, आंदोलन, भूगोल, ऐतिहासिक घटना, कोविड19 व राजनीति विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गये। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सीमा सैनी पुत्री सुरेश कुमार सैनी   (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर तारा सैनी पुत्री सुरेश कुमार सैनी  (बी.ए. द्वितीय वर्ष) व तृतीय स्थान पर  संयुक्त रुप से अंतिमा यादव पुत्री रामपाल यादव (बी.ए. द्वितीय वर्ष), अवध कुमार पुत्र  करतार सिंह (बीएससी द्वितीय वर्ष) व मानसी कुमावत पुत्री सुरेश कुमार कुमावत (बीएससी प्रथम वर्ष) संयुक्त रूप से विजेता रहे।

पोस्टर (Poster), रंगोली (Rangoli), मेहंदी (Mehndi), दौड़ व भाषण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को महाविद्यालय के निदेशक मोहर सिंह खर्रा, सचिव गीता खर्रा व  प्राचार्य डॉ. वी.के. सैनी द्वारा ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित (honored) किया गया। 


इस अवसर पर व्याख्याता विजेंद्र पूनियां, सुशीला देवी, रोहित शिवाशीष शर्मा, बसंती लाल जांगिड़, बसंत टेलर, तारा कुमावत, रमेश रैगर, राकेश शर्मा, कैलाश बिजारणिया, विष्णु मीणा, आनंद बबेरवाल, वसीम अली, मनीष अग्रवाल, रामसिंह, प्रदीप ओझा, दिनेश डोड़वाड़िया सहित संपूर्ण महाविद्यालय स्टाफ मौजूद था। (हरिओम कुमावत की रिपोर्ट ) 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने