श्रीमाधोपुर। विहिप व बजरंग दल का आक्रोश प्रदर्शन बजरंग दल के प्रखंड संयोजक दीपेंद्र योगी के नेतृत्व में किया गया विहिप के संरक्षक एडवोकेट बाबूलाल शर्मा ने बताया कि कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक जैसा चुन चुन कर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है। यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A के हटने के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण आतंकवादी घटनाओं में एकाएक वृद्धि हुई है।
बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमलों के विरोध में बजरंग दल आज 9 अक्तुबर को श्रीमाधोपुर में साय 5 बजे चौपड़ बजार में पाकिस्तान तथा आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा कश्मीरी हिंदुओं के साथ पूरा देश खड़ा है। यह संदेश दिया गया।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, जिला मंत्री उमाशंकर ठठेरा, विहिप नगर अध्यक्ष अजय मिश्रा, बजरंग दल के सत्संग प्रमुख सिद्धार्थ जांगिड़, शुभम सेनी सेवा, प्रमुख प्रकाश बारी, विशाल बोहरा, अभिषेक कुमावत, अरुण ठठेरा, लक्की अग्रवाल, सुनील शास्त्री, केसरी नंदन, जितेंद्र महंत, प्रदीप राणा, रमेश सैनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।