श्रीमाधोपुर। स्थानीय सीकर (Sikar) बाजार स्थित स्व. प्रहलाद राय अग्रवाल माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर श्रीमाधोपुर (Shrimadhopur) की प्रार्थना सभा का शुभारम्भ रोहित माहेश्वरी तथा लॉयंस क्लब (Lions Club) के अध्यक्ष पूर्व वैज्ञानिक सीताराम सैनी ने सरस्वती माता के पूजन से किया।
विद्यालय के आचार्य राम गोपाल शर्मा ने विद्यालय की गतिविधियो के बारे में बताया। सहारा इंडिया के रीजनल एडवाइजर तथा रोटरी के क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह ने सभी आगंतुक महानुभावों का परिचय करवाते हुए कहा की विधा भारती द्वारा भारतीय शिक्षा समिति राजस्थान (Bharatiya Shiksha Samiti, Rajasthan) द्वारा विधा मंदिरों में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य संस्कार भी मिलते है ,यहाँ व्यक्ति निर्माण और देश भक्त तैयार कर बालको का सर्वांगीण विकास किया जाता है ।
सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप शर्मा की प्रेरणा से युवा व्यवसायी रोहित माहेश्वरी ने अपना जन्मदिन (Birthday) विद्यालय के भैया बहिनों ओर आचार्यो के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी बच्चो को फलाहार वितरित किया गया। विद्यालय परिवार तथा विभिन्न सामाजिक संगठन विश्वव हिन्दू परिषद के मुकेश शर्मा, उमाशंकर ठठेरा ,सहारा इंडिया के वरिस्ठ प्रबंधक तथा रोटरी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, लायंस क्लब के सीताराम सैनी ने शॉल, दुपट्टा, श्री फल ,भारत माता तथा विवेकानंद के चित्र तथा पेड़ भेट कर रोहित माहेश्वरी का अभिनंदन किया । वही इस अवसर पर विद्यालय में पौधरोपण भी किया गया। (हरिओम कुमावत की रिपोर्ट )