श्रीमाधोपुर। कस्बे के महात्मा गाँधी पी.जी. कॉलेज, श्रीमाधोपुर में आज 5 अक्टूबर को गाँधी पखवाड़े के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता (Mehndi Competition) का आयोजन किया गया। एनएसएस (NSS) प्रभारी मांगीलाल कुमावत ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता के प्रभारी श्रीमती सुशीला देवी एव तारा कुमावत के सानिध्य में महाविद्यालय प्रांगण में मेहंदी प्रतियोगिता (Competition) का आयोजन किया गया। जिसमें पचास छात्राओं ने भाग लिया। भाग लेने वाली छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्राओं के हाथो पर विभिन्न प्रकार की मेहंदी बनाई। निर्णायक मंडल में श्रीमती किरण देवी , कँवलजीत कौर, संगीता कुमावत थे।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा जाट (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्रीति जाखड (बी. एससी द्वितीय वर्ष) व नीतू सैनी (बी.ए. प्रथम वर्ष) व स्वेता कँवर (बी.एससी प्रथम वर्ष) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को महाविद्यालय (College) के निदेशक मोहर सिंह खर्रा, सचिव गीता खर्रा व प्राचार्य डॉ वी.के. सैनी द्वारा ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर व्याख्याता विजेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, गोविंद कुमावत, रोहित शर्मा, बसंती लाल जांगिड़, करीना कुमावत, बसंत टेलर, रईसा बानो, रमेश रैगर, राकेश शर्मा, कैलाश बिजारणिया, विष्णु मीणा, आनंद बबेरवाल, वसीम अली, मनीष अग्रवाल, राम सिंह, प्रदीप, दिनेश डोड़वाड़िया सहित संपूर्ण महाविद्यालय स्टाफ मौजूद था। (हरिओम कुमावत की रिपोर्ट )

