जयपुर। छायारानी मेमोरियल सेवा समिति जयपुर (Jaipur) द्वारा महादेव मैरिज गार्डन स्वेज फार्म सोडाला में कोविड-19 (Covid-19) वैक्सीन कैंप (Vaccine Camp) का आयोजन किया गया। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
संस्था सचिव डॉ सीपी भंडारी ने बताया कि वैक्सीनेशन शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन में जुटा रहा है। जनता को अधिक दूर तक न जाना पड़े इसके लिए जगह जगह कैंप लगाये जा रहे हैं। कोरोना को हराने के लिये अब युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी मैदान में उतर आए हैं। कैंप में लगभग 500 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
इस दौरान वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। इसी दौरान संस्था सचिव डॉ सीपी भंडारी ने सीएमएचओ टीम को माला पहनाकर सम्मानित किया। (सुनील जैन की रिपोर्ट )
