श्रीमाधोपुर । रविवार को पुलिस थाना श्रीमाधोपुर के थानाधिकारी कर्ण सिंह खंगारोत के नेतृत्व में सराहनीय ओर साहसिक कार्य करने पर सहारा इंडिया श्रीमाधोपुर द्वारा उन्हें सम्मानित कर आभार प्रकट किया तथा उन्हें ओर समस्त स्टाफ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाए की।
इस अवसर पर सहारा इंडिया परिवार श्रीमाधोपुर द्वारा पुलिस थाना, श्रीमाधोपुर को थानाधिकारी कक्ष के लिए फर्नीचर भेट किया।
इस अवसर पर रींगस थाने से मदन कड़वासरा, सहारा के रीजनल एडवाइजर तथा वरिस्ठ प्रबंधक एवं रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह व ऋषिकेश शर्मा उपस्थित थे।