श्रीमाधोपुर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ वी.के. सैनी ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महाविद्यालय प्रांगण में बेटियां थीम सजाई गई। उन्होंने इस दिवस के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियां और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
महाविद्यालय के निदेशक मोहर सिंह खर्रा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी एवं बताया कि बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं, अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए देश को आगे बढ़ा रही है।
असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती सुशीला देवी निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महाविद्यालय प्रांगण में छात्राओं के द्वारा बेटियां शब्द की थीम बनाकर बालिकाओं को आगे बढ़ने एवं जागरूक रहने का संदेश दिया व तिरंगा लेकर देश को भी बेटी बचाओ का संदेश दिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी मांगीलाल कुमावत ने बालिका के संरक्षण के विषय पर विचार व्यक्त किए।
वही हिंदी व्याख्याता गोविंद कुमावत ने 'मेरी प्यारी लाडो' कविता से बेटी बचाओ का संदेश दिया। हिंदी व्याख्याता जितेन्द्र दायमा ने बताया कि बेटियों को हर कदम पर संघर्ष करना पड़ता है, उनका हर कदम संघर्ष भरा होता है। घर की व बाहर की दुनिया सब जगह संघर्ष करके ही बेटियां आगे बढ़ सकती है।
इस अवसर पर व्याख्याता विजेंद्र कुमार, वीरेन्द्र यादव, मांगीलाल कुमावत, विष्णु मीणा, करीना कुमावत, रईसा बानो, अमित वर्मा, रमेश रैगर, राकेश शर्मा, कैलाश बिजारणिया, रतन लाल सैनी, आनंद बबेरवाल, वसीम अली, मनीष अग्रवाल, रामसिंह, प्रदीप ओझा, दिनेश डोड़वाड़िया सहित संपूर्ण महाविद्यालय स्टॉफ मौजूद था।