रेनवाल।भारत-पाक 1971 के विजयी युद्ध की 50 वी वर्षगाठ एवं दुर्घटना में शहीद हुये आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत तथा टीम सहित सभी शहीदो की याद में सैनिक वैलफेयर सोसायटी द्वारा रविवार को एक श्रद्धांजलि एवं कैडल मार्च कार्यक्रम रखा गया है।
सैनिक वैलफेयर सोसायटी के महासचिव सलाऊद्दीन कायमखानी ने बताया कि कस्बे के सरकारी अस्पताल के पास स्थित नवनिर्मित पार्क से एक तिरंगा यात्रा निकलेगी जो पत्थर मंडी,नला बाजार होते हुये कबुतर निवास से कैंडल मार्च के रुप में बडे मंदिर तक पहुचेगी।
इसके बाद भारत-पाक 1971 के विजयी युद्ध की 50 वी वर्षगाठ कार्यक्रम के साथ अभी हाल ही में एक दुर्घटना में शहीद हुये आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत तथा टीम सहित सभी शहीदो की कुर्बानी को याद करते हुये आम जनता के सानिध्य में अमर शहीदो को श्रद्धांजलि दी जायेगी।