रेनवाल। भारत-पाक 1971 के विजयी युद्ध की 50 वीं वर्षगाठ एवं दुर्घटना में शहीद हुये आर्मी चीफ विपिन रावत तथा टीम सहित सभी शहीदो की याद में सैनिक वैलफेयर सोसायटी द्वारा आज एक श्रद्धांजलि एवं कैडल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत एवम् नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल ने कहा कि शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि शहीद देश की अनमोल धरोहर है। इससे पहले पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के सदस्यों एवं आगंतुक अतिथियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया। जो पार्क से शुरू होकर पत्थर मंडी, नाला बाजार, जैन मंदिर होते हुए बड़ा मंदिर तक पहुंचा। जहां पर शहरवासियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विधायक निर्मल कुमावत, नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल, व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा, नगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाललाल अजमेरा के साथ सैकडो ग्रामिण उपस्थित रहे।
इस मौके पर सैनिक वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह राठौड, संरक्षक कैप्टन नंदाराम काजला, रतनसिंह नाथावत, कोषाध्यक्ष जगनसिंह ताकर, मालीराम सेपट, रेनवाल क्लब के डाॅ. मुकेश शर्मा, भीवाराम डोडवाडिया, लक्ष्मीकांत तोतला, विष्णु जाखोटिया,महासचिव सलाऊद्दीन कायमखानी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल,मुस्लिम महासभा जयपुर अध्यक्ष डा नबाब अली भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुये राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानीत शिक्षक प्रभूदयाल कुमावत ने शहीदो की जीवनी के साथ-साथ भारत-पाक युद्ध 1971 तथा शहीद जनरल विपिन रावत एवं टीम के बारे बताते हुये लोगो को जानकारी देने का भी काम किया। श्रद्धाजलि रैली में अपनी उपस्थिति दे रहे विधायक निर्मल कुमावत, नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल एवं व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा के सानिध्य में पूरे रेनवाल कस्बे में व्यापारियों और आम जनता ने भारत माता के जयकारो के साथ शहीदो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)