थाना प्रभारी हितेश शर्मा को विदाई के साथ नये थानाप्रभारी उमरावसिंह गुर्जर का किया स्वागत


रेनवाल। रेनवाल थाना प्रभारी हितेश शर्मा के जयपुर पदस्थापन होने पर शहरवासियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। शहर के भगवती मैरिज गार्डन में आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने शर्मा के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए अपराधों पर नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण भागीदारी बताई। 
वक्ताओं ने कहा शर्मा ने अपने अल्प कार्यकाल में ही बड़े मामलों का खुलासा कर अपराधियों में भय पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे पहले सुंदरिया परिवार की ओर से शर्मा का माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसी प्रकार राजधानी फाउंडा पचकोड़िया के निदेशक डॉ रमेश यादव, जगदीश माटोलिया, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल अजमेरा,रेनवाल क्लब सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की ओर से शर्मा का माल्यार्पण कर साफा बंधा कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त थाना प्रभारी उमराव सिंह गुर्जर का भी माल्यार्पण कर साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सिंह ने शहर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आमजन से सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कैलाश सुंदरिया, रमेश सुंदरिया, गौरी शंकर शर्मा,राजेश शर्मा, अनिल सुंदरिया, मुकेश बागड़ा, डॉ मुकेश शर्मा, लक्ष्मीनारायण ताकर, मनसाराम जाखड़, वीरेंद्र मिश्रा, भीवाराम डोडवाडिया, श्यामसुंदर चोटिया, भाजपा महामंत्री लक्ष्मीकांत तोतला, बैजनाथ सोनी,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल, मुकेश गोयल, रामगोपाल गोयल,टीकम कुमावत सहित अनेक लोग उपस्थित थे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने