राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंडियागढ़ में सुविधाओं के विस्तार को लेकर अमित पूनिया ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित पूनिया ने की विशेष पहल

 



रेनवाल। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मुंडियागढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। इसको लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित पूनिया ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं एवं अतिरिक्त सुविधाओं के विस्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। 

ज्ञापन में बताया कि विद्यालय के खेल मैदान में सुविधाओं का विस्तार नहीं होने से विद्यार्थी खेलों के प्रति जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। बैडमिंटन व बॉलीबाल कोर्ट का निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अलावा विद्यालय भवन के जर्जर  कमरों की मरम्मत करने, स्कूल में सभा भवन के लिए हॉल का निर्माण कराने, प्रयोगशाला के नवीनीकरण करने, विद्यालय के रिक्त पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग की गई। 

ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों को सुविधाओं युक्त नहीं बनाने के कारण अभिभावक निजी विद्यालयों की ओर मुंह मोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने