वार्ड पार्षद शंकर सोनी का हुआ सम्मान, अखिल भारतीय रेनवाल प्रवासी मण्डल का जयपुर में हुआ भव्य कार्यक्रम

 



रेनवाल। अखिल भारतीय रेनवाल प्रवासी मण्डल द्वारा नगरपालिका के युवा वार्ड पार्षद शंकर सोनी का सम्मान किया गया। जयपुर के खण्डेलवाल वैश्य ऑडिटोरियम में आयोजित वार्षिक अधिवेशन समारोह में रेनवाल प्रवासी सदस्यो से जुडे विभिन्न विषयो पर  चर्चा की गई। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलमंत्री डा. महेश जोशी, विशिष्ट अतिथि सैनिक कल्याण विभाग मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठोड, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधिओ ने रेनवाल से बाहर रहने वाले लोगो को एक प्रवासी संगठन के माध्यम से जोडने के कार्य की जमकर प्रशंसा की।

हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा रेनवाल में राजकीय महाविद्यालय की घोषणा करने पर प्रवासी मण्डल के सदस्यो ने आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर रेनवाल नगरपालिका के युवा वार्ड पार्षद शंकर सोनी सहित रेनवाल से जुडी विशेष प्रतिभाओ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर अखिल भारतीय रेनवाल प्रवासी मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ मारु, संयोजक श्याम सोनी, संदीप भातरा के साथ नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल, व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। 

इस मोके पर मंच संचालन कर रहे संगठन मंत्री कमल जैन ने संगठन के आगामी कार्यो पर विस्तृत चर्चा भी की । इस मौके पर संगठन के हुये चुनाव में सर्वसहमति से विश्वनाथ मारू को अध्यक्ष एवं ज्योतिप्रकाश भातरा को महासचिव बनाया गया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने