कांग्रेस ने केंद्र सरकार की महंगाई रोकने को लेकर विफल नीतियों के खिलाफ सौपा ज्ञापन

 



चौमूं। मंगलवार को  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौमू पूर्व, गोविंदगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग चौमूं  द्वारा केंद्र सरकार की महंगाई रोकने को लेकर विफल नीतियों के खिलाफ चौमूं उपखंड अधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया ।  

ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पश्चिम के अध्यक्ष हरि नारायण यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व के अध्यक्ष लालाराम बलेसरा,  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अभिषेक सैनी, गोविंदगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान  भगवान सहाय धासील, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सांवरमल चौधरी, नगर पालिका चौमूं के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजकुमार शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित रम्मु शर्मा, नगर पालिका पार्षद कन्हैयालाल थावरिया, उत्तम गोठवाल सहित अनेक कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने