अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता सम्मेलन का हुआ आयोजन


श्रीमाधोपुर। विनायक महिला विकास समिति श्रीमाधोपुर के तत्वाधान में अंबेडकर भवन श्रीमाधोपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।  

सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला चिकित्सक माया सैनी ने कहा कि महिलाएं आगे आकर आत्मनिर्भर बने तभी आपके परिवार का और देश का विकास  संभव है। महिलाएं परिवार में एकजुट रहकर कार्य करें। 

कार्यक्रम में दक्ष प्रशिक्षक रामअवतार मिश्रा ने महिलाओं को बताया कि महिला समाज में एक बेटी से लेकर मां तक के रिश्ते को तय करती है एवं बिना महिला के समाज का उत्थान नहीं हो सकता। इसलिए हमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है। 

कार्यक्रम में संस्था के प्रतिनिधि राजकुमार कुमावत ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी एवं महिलाओं को अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। 

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर आशा सहयोगिनी सुनीता देवी हुए स्वयं सहायता समूह की सक्रिय महिला ममता देवी एवं प्रेम देवी को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पुष्पा देवी, नगर पालिका श्रीमाधोपुर से कनिष्ठ लिपिक नरेंद्र कुमार, सीओ अनूप कुमार मीणा, संस्था की अध्यक्ष आशा देवी एवं शीला देवी, विक्रम यादव, रामजी लाल सैनी एवं सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार कुमावत ने किया। यह जानकारी संस्था के प्रतिनिधि संतोष कुमार सैनी ने दी ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने