निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

 


चौमूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शहर के भोजलावा कच्चा बंदा के पास स्थित न्यू टैगोर एकेडमी स्कूल में चरक ई एन टी एंड  जनरल हॉस्पिटल चौमूं द्वारा किया गया। 

 इस अवसर पर 500 बालक बालिकाओं का निशुल्क नाक, कान व गला की जांच की गई। हॉस्पिटल के निर्देशक रमाकांत तिवाडी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत बालक/ बालिकाओं के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया।  

डॉक्टर कुणाल शर्मा ने बताया कि शिविर में 500 से अधिक बच्चों की जांच की गई साथ ही दवा वितरित की गई।  

शिविर में विद्यालय निदेशक भगवान सहाय यादव, अध्यापक बाबूलाल, रामधन, जगदीश प्रसाद, मधु शर्मा, संतोष कंवर, सुमन सैनी,  रेखा पारीक, नर्सिंग कर्मी सुनील सैनी,  मोना कवर , गेन्दीलाल तवर,  विक्की यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने