चौमूं। नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित होली दरवाजा बाहर ऐश्वर्या ब्रम्हाकुमारी मांगू दीदी ने स्थानीय सीतादेवी खड़ोलिया द्वारा आयोजित फागोत्सव और महिला दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम में कहा कि फाल्गुन माह भगवान में लीन होने का समय है।
उन्होंने कहा कि फाग महीना भगवान की श्रद्धा एवं प्रेम भाव से भक्ति करने का महीना होता है। हर व्यक्ति इस माह में ईश्वर की भक्ति करता है तो उसका मन, मस्तिष्क प्रसन्न होता है तथा उसके जीवन में ढेरों खुशियां आती है।
इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में स्थानीय पार्षद धीरेन्द्र सैनी ने कहा कि कल महिला दिवस था आज सीता देवी ने यह आयोजन कर संपूर्ण वार्डवासियों को ईश्वरीय आयोजन का हिस्सा बनाने का पुनीत कार्य किया है।
सभी माताएं, बहने, दीदी के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर जायेंगी। साथ ही पार्षद ने कहा कि हमारे वार्ड में सम्मान तथा नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य कराने के साथ हमेशा महिलाओं का सम्मान किया जाता रहा है तथा हमेशा सम्मान हमारे लिए प्राथमिकता होगी।