भारतीय किसान संघ करेगा 6 मई को नदियों को जोडने को लेकर धरना प्रदर्शन

 


चौमूं। भारतीय किसान संघ की जयपुर जिले की चौमूं तहसील पर धरना प्रदर्शन किया गया व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।  इस अवसर पर 6 मई को जयपुर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।  

धरने के मुख्य अतिथि  पद से सम्बोधित करते किसान संघ के जयपुर  के प्रान्त महामंत्री डॉ. साँवरमल सोलेट ने कहा है कि जयपुर जिले  की तहसीलो और गांव कमेटियों के कार्यकर्ता  जयपुर में 6 मई  को  विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए  सभी संभाग और जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी गई है ।  

इसके लिए  पदाधिकारी गांव गांव में जाकर नदियों को जोडने को लेकर किसानों में  जन जागरण फैलाने का का कार्य करेंगे। गांवों में किसानों को जागरूक करने के लिए पर्चे भी बांटे जाएंगे। किसान संघ सरकार से मांग करता है कि राजस्थान पूर्व नहर परियोजना घोषित  कर तुरंत योजना की पूरी करवाई जाए। 

यमुना नदी से अभी राजस्थान को 1. 119 बीसीएम  पानी मिलता है । उस पानी  की मांत्रा बढ़ाई जाए और इस योजना में  जयपुर जिले का नाम भी शामिल किया जाए । इस पानी को जिले के  सूखे बांधों में डाले जाए। हम केंद्र व राज्य सरकार से दोनों से मांग करते हैं कि जयपुर जिले के किसानों की जल समस्या का निदान करने के लिए  सरकार जगाने के लिए जयपुर में 6 मई  को  बडा प्रदर्शन करेंगे।  


बैठक में किसान संघ के  तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह नाथावत, तहसील मंत्री अजय पलसानिया, प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश लाबाँ,  जिला अध्यक्ष शैतान सेरावत ,  जिला संरक्षक तेजाराम सोढ , कोषाध्यक्ष भगवान, लोकेश परीक, जालसु अध्यक्ष गोपाल पत्रिका,  रामपुरा अध्यक्ष हरफुल निठारवल, स्वराज अध्यक्ष श्याम शर्मा, व्यापार मंडल चौमूं  अध्यक्ष पदम जैन, लालाराम गुलिया आदि  मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने