चौमूं। मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत की उड़ान योजना के अंतर्गत आज वार्ड नंबर 26 में महिलाओं व किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड पार्षद कुसुम भातरा की मौजूदगी में सैकड़ों महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
उन्होंने महिलाओं को बताया कि महावारी के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और कपड़े के स्थान पर सेनेटरी पैड का ही उपयोग करें।
इस मौके पर सुपरवाइजर मधु दुबे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता पाराशर, सपना पाराशर, रुकमणी सैनी, गायत्री देवी, लीला पाराशर, ममता शर्मा, हंसा शर्मा, संगीता शर्मा इंदिरा शर्मा, सिंपल सेन, सुभाष देवी सेन, कीर्ति शर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही ।