रेनवाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुजस सांस्कृतिक सेवा संस्थान (इंदिरा रसोई) द्वारा अंबेडकर भवन में नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं फागोत्सव का आयोजन किया गया।समारोह में अपने कार्यक्षेत्र में विशेष सराहनीय कार्य करने वाली नारी शक्ति का प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेनवाल तहसीलदार सविता शर्मा ने कहा कि अपने त्याग, सेवा, समर्पण और ज्ञान की बदौलत ही नारी का सदियों से विशेष सम्मान और योगदान रहा है।संसार में नारी का सम्मान सर्वोपरि है।नारी के बिना संसार में जीवन की कल्पना भी अधूरी है।नगर पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल ने सर्वप्रथम अपनी माताजी को प्रणाम करते हुए अपने हर सामाजिक कार्य और परोपकारी कार्यों के लिए उनका धन्यवाद देते हुए अपने द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को उनकी प्रेरणा बताया। ओसवाल ने कहा कि प्रत्येक नारी एक देवी का स्वरूप है। समाज में कई रूपों में नारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इसके बाद पंचायत समिति प्रधान संतोष वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष छीतरमल परेवा, पार्षद शंकर सोनी, सुजस संस्थान की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह एवं संस्थान के संस्थापक एवं प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर मुकेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इसके पश्चात समारोह में नारी शक्ति के रूप में मौजूद डॉक्टर अनिता कुमावत प्राचार्य महावीर शिक्षण संस्थान, वरिष्ठ व्याख्याता पिंकू कुमारी कुमावत,उमा शर्मा, आरती,भगवती देवी यादव अध्यापिका सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, समाजसेवी उषा बरडिया, मंजू काला अध्यक्ष जैन महिला मंडल, सीमा गंगवाल मंत्री जैन महिला मंडल, विजयलक्ष्मी लढ़ा, रश्मि असावा, प्रथम महिला नगर रेखा ओसवाल, सरोज जैन, नीलम जैन, शमा परवीन भाजपा अल्पसंख्यक महिला मोर्चा अध्यक्ष, रेखा त्रिपाठी, शिक्षिका जानकी शर्मा, कीर्ति अग्रवाल, निकिता शर्मा, वंदना शर्मा, पुनीता टांक, मीरा, अंजली कुमावत, पार्षद वार्ड नंबर 28 कंचन देवी कुमावत, पुलिसकर्मी मीना, निरोज और उर्मिला को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा संस्थान को सहयोग करने वाले पत्रकार नवीन कुमावत, विष्णु जाखोटिया, एन आर मनोहर एवं कमल जैन, भगवान सहाय का फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन कमल जैन ने किया।
इस अवसर गदड़ी सरपंच प्रतिनिधि रामपाल गीला,मुस्लिम महासभा अध्यक्ष डॉक्टर नवाब अली,पटवारी शंकर मीणा एवं अजय कुमावत,शंकर वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भगवती वर्मा का हुआ जोरदार स्वागत:
एक ऐसी महिला जिसने अपने पति की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान कर दी। वार्ड नंबर 6 की रहने वाली एम ए पास भगवती वर्मा ने पति को नया जीवनदान दिया। इनके सम्मान के दौरान उपस्थित जनसमूह ने विशेष तौर पर तालियां बजाकर विशेष रूप से सम्मान प्रदर्शित किया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )