चौमूं। हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि स्थापना के उपलक्ष में 2 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे से तहसील भवन के पीछे आदर्श विद्या मंदिर स्कूल से विशाल भगवा मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।
रैली के संयोजक श्याम शर्मा ने बताया कि मोटरसाइकिल रैली आदर्श विद्या मंदिर स्कूल से रवाना होकर थाना मोड़ , बस स्टैंड, मोरीजा रोड होते हुए काली माता का मंदिर मोरीजा तक जाएगी जहां माता जी के दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भगवा रैली आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमें सह संयोजक श्रवण सैनी , सुरेश गोदारा, ओमप्रकाश बुरी, कानाराम निठारवाल, राजेश जीतरवाल को बनाया गया है। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव में संपर्क कर रहे हैं। रैली में चौमूं क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि प्रमुख नागरिक गण उपस्थित रहेंगे।
