चौमूं। स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्काउट के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर शंभू दयाल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
प्राचार्य ने छात्राओं निकाली गई महिला जागरूकता
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा प्राचार्य ने छात्राओं को महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकने के उपाय बताये । इन्होंने कहा कि एक महिला शिक्षित होने पर पूरी पीढ़ी को शिक्षित करती है ।
एनएसएस प्रभारी इकाई प्रथम डॉक्टर अभिलाषा जैमन तथा इकाई द्वितीय प्रभारी डॉ. सांवरमल जाट ने बताया कि छात्राओं द्वारा कृष्णा कॉलोनी में महिला जागरूकता एवं महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर रैली निकाली गई जिसमें कृष्णा कॉलोनी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला जागरूकता का संदेश दिया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय में "आज के परिपेक्ष्य में नारी की स्थिति" विषय को लेकर परिचर्चा रखी गई जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
डॉ. कविता गौतम ने अपने व्याख्यान मे कन्या भ्रूण हत्या, परिवर्तन के लिए सक्षम नारी तथा समायोजन एवं बढ़ते अपराधों को रोकने मेें नारी की भूमिका से अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे एनएसएस प्रभारी सांवरमल जाट ने छात्राओं एवं उपस्थित मंच का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्काउट प्रभारी डॉ. नीलम शर्मा, तोफिक हुसैन, डॉ. हंसा लुणायच, डॉ.राजेश्वरी देवी राठौड़ डॉ. अनिता मीणा, डा. अलका त्रिपाठी ,डॉ. मधुलिका सिंह उज्जवल, नरेश अग्रवाल, कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी आदि उपस्थित रहे