रेनवाल। कस्बे में हिंदू नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आगामी 3 अप्रैल को होने वाली विशाल भगवा रैली को लेकर आज बडे मंदिर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण बिहारी जी गिरधारीजी महाराज का बड़ा मंदिर के महंत डॉ जुगल किशोर शरण महाराज के सानिध्य में बड़ा मंदिर में आयोजित बैठक में भगवा रैली एवं शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई।
बैठक के दौरान महंत महाराज द्वारा भगवा रैली एवं शोभायात्रा के पोस्टर, पम्पलेट, बैनर सहित प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक महेंद्र कुमावत ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव संवत्सर पर 2 अप्रैल को बड़ा मंदिर में भगवा ध्वज पूजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद कबूतर निवास पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। कुमावत ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को विभागों का बंटवारा किया गया। जिसमें आरती प्रमुख के रूप में रवि शर्मा एवं ऋषि दाधीच को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा प्रशासनिक कार्य प्रमुख की जिम्मेदारी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अशोक असावा एवं भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मंगल सिंह चौधरी को दी गई।
कार्यक्रम के दौरान झांकी सजावट की जिम्मेदारी रामरतन कुमावत,रामकिशन कुमावत, गिरधारी सांखला को सौंपी गई। ड्रोन कैमरा प्रमुख बीरबल यादव एवं रामस्वरूप कुमावत, साज सज्जा प्रमुख हरिओम, राजेश कुमावत, शिव कुमार घोड़ेला, महेंद्र कुमार, पीयूष बिडसर एवं भंवरलाल कुमावत को दी गई।
शोभायात्रा के दौरान पुष्प वर्षा व्यवस्था हेतु शिव कुमार घोड़ेला, नितिन शर्मा एवं राजेंद्र मारोठिया को कार्यभार दिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु डीजे पर गाना चयन हेतु व्यापारिक मंडलों से समर्थन एवं संपर्क सहित अन्य प्रमुख कार्यों की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को दी गई।
इस अवसर पर डॉ मुकेश शर्मा, बाबूलाल जोगीदास, बनवारी लाल प्रजापत, अशोक पारीक, जितेंद्र कुमावत, चरणजीत वर्मा, गोपाल लाल जेठीवाल, राजेश रावत, संतोष सांखला, जयनारायण प्रजापत, अर्जुन टेलर, शैलेंद्र फलोड़, राकेश कुमावत, कमल सारड़ा, रामनारायण कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
