हिन्दू नववर्ष पर आयोजित भगवा रैली को लेकर कार्यकर्ताओ ने किया सघन जनसम्पर्क, नववर्ष के स्वागत में बैनर एवं झंडियों से सजा रेनवाल शहर

 


रेनवाल। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष को लेकर 3 मार्च को निकाले जाने वाली भगवा रैली को लेकर कार्यकर्ताओ द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भगवा रैली को लेकर व्यापक तैयारियां भी जोरों पर की जा रही है। 

आयोजन समिति के संयोजक महेंद्र मारोठिया ने बताया कि भगवा रैली को लेकर दुकान दुकान जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की जा रही है।इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा झंडी एवं बैनर बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई है। 

नव वर्ष के आगमन एवं स्वागत को आतुर शहरवासी शहर को भगवामय बनाने के लिए झंडे एवं पोस्टरों से शहर को भगवामय मनाने में जुटे हुए हैं। मारोठिया ने बताया कि 2 मार्च को बड़ा मंदिर के महंत डॉ जुगल किशोर शरण महाराज के सानिध्य में ध्वज पूजन किया जाएगा। इसके बाद कबूतर निवास पर भगवा पताका फहराई जाएगी। 3 मार्च को हाई स्कूल प्रांगण से विशाल भगवा रैली एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

रैली के दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। रैली की सफलता को लेकर झंडे बनाने में महिलाएं भी विशेष सहयोग दे रही है।संयोजक एडवोकेट महेन्द्र मारोठिया के अनुसार भगवा रैली हाई स्कूल से रवाना होकर बाई पास तिराहा,नये बस स्टेण्ड के सामने से अंबडेकर कालोनी, सुरज भवन, चौमू दरवाजा, कबुतर निवास से जैन मंदिर, नला बाजार, पत्थर मंडी, मीण्डा रोड, हाॅस्पिटल के सामने से आदर्श विद्या मंदिर, मेडीकल लाईन, सब्जी मण्डी हो कर बडे मंदिर पहुचेगी जंहा महाआरती होगी।  उसके बाद रैली वहाॅ से रवाना होकर हाई स्कूल के परिसर मैदान में पहुचेगी जहाॅ रैली का समापन होगा। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने