चौमूं। शहर के रींगस रोड स्थित सैनी समाज सभा भवन में 10 अप्रैल रविवार रामनवमी के अबूझ सावे पर सैनी समाज विकास समिति के तत्वाधान में 15 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा है। जिसमें 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा।
सैनी समाज विकास समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान सहाय सैनी प्रदेश अध्यक्ष सैनी महासभा दिल्ली, मुख्य वक्ता अविनाश गहलोत विधायक जैतारण, रामकिशोर सैनी पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार, निर्मल पंवार, बसावन प्रसाद भगत कुशवाह पूर्व मंत्री बिहार सरकार, सुनील परिहार सदस्य रीको, विशिष्ट अतिथि पूरणमल सैनी पूर्व विधायक खेतड़ी, भूपेंद्र सैनी पूर्व राज्यमंत्री,बंशीधर सैनी चेयरमैन नगरपालिका शाहपुरा,पुष्पा सैनी चेयरमैन नगरपालिका कोटपूतली, सुमिता सैनी चेयरमैन विराटनगर, चौमूं नगरपालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी सहित अन्य अतिथि सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सैनी समाज विकास समिति महामंत्री घीसालाल तंवर ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम 10 अप्रैल रामनवमी को प्रातः 7:00 बजे आदर्श विद्या मंदिर माहेश्वरी पेट्रोल पंप के पीछे सभी वर पक्ष एवं परिवार के लोग शामिल होंगे। जहां पर वैवाहिक सिंयाला कार्यक्रम होगा। रविवार प्रातः 8:15 बजे आदर्श विद्या मंदिर से बरात रवाना होगी। जहां पर 21 दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर सैनी सभा भवन विवाह स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां पर बस स्टैंड स्थित फूल व्यापार मंडल द्वारा बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत होगा। प्रातः 10: बजे विवाह स्थल माली समाज सभा भवन में स्वागत बारात कार्यक्रम होगा।
इसके बाद प्रातः 11:15 बजे तोरण एवं वर वधु वरमाला कार्यक्रम होगा। दोपहर 12:15 बजे पाणिग्रहण संस्कार एवं इसके बाद प्रीतिभोज कार्यक्रम एवं दोपहर 2:15 बजे से भामाशाह एवं अतिथियों द्वारा वर वधू को आशीर्वाद कार्यक्रम होगा। और सायंकाल 3:15 बजे से वर-वधू विदाई समारोह कार्यक्रम होगा।
