चौमूं । शहर के रींगस रोड स्थित अंजनी हनुमान मंदिर के महंत हरी कृष्ण दास ग्वालिया महाराज के सानिध्य में चल रहे 9 दिवसीय 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के दौरान यजमानों द्वारा शनिवार को सवा चार लाख आहुतियां दी गई।
अंजनी हनुमान मंदिर के महंत हरी कृष्ण दास ग्वालिया महाराज ने यज्ञ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश राज सैनी, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी सहित 108 यजमानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महंत हरी कृष्ण दास ग्वालिया महाराज ने बताया कि रविवार को श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति 12:15 बजे दी जाएगी। इसके पश्चात आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत यज्ञ स्थल पर शिरकत करेंगे तथा श्री राम, लक्ष्मण , सीता माता आदि की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल होंगे।
इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
