चौमूं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी चौमूं के द्वारा आज पार्टी के नगर ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं के साथ नगरपालिका चौमूं के सामने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के छायचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव ने बताया कि बाबा साहेब का पूरा जीवन संघर्षरत रहा है। उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। डॉ. अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। अंबेडकर कमजोर, मजदूर, महिलाओं आदि को शिक्षा के जरिए सशक्त बनाना चाहते थे। इसी कारण डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर पार्टी के विधानसभा प्रभारी रामबाबू गोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन निठारवाल,न.पा.पार्षद पृथ्वीराज योगी, जिला संगठन महामंत्री बलदेव यादव, एससी नगर ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर आसीवाल,मुकेश गुलिया,दीपक अग्रवाल, पप्पू बर्रा,एडवोकेट गौरीशंकर गुर्जर,मालीराम गुलिया, हाजी अली हसन डबल सिक्रेट, योगेश यादव, विष्णु शर्मा, कैलाश कुमावत, रफीक खान, मुकेश योगी, रमेश यादव,मालीराम यादव, मुकेश कलवानिया, डॉ.केशव यादव, मनीष सेरावत, मुकेश डागर, सुभाष चौधरी, अजीत सिंह शेखावत, अंजार शाह, रामू गोरा, शीशीराज बागोरिया, आशीष बागोरिया, चेतन आसीवाल, दिनेश बागोरिया, विकास बागोरिया, लक्ष्मण बागोरिया, पृथ्वीराज बागोरिया सहित रालोपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
