श्रीमाधोपुर। टीम डॉ हँसराज चौहान शिक्षक समूह ने भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डॉक्टर हंसराज चौहान (सह आचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय होद, संयुक्त सचिव राजस्थान विश्वविद्यालय एव महाविद्यालय शिक्षक संघ) के सानिध्य में गणेश मंदिर, हरिदास बगीची, सरकारी विद्यालय और विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए और पानी डाला गया तथा दाने डालने के लिए पात्र रखे गए । समूह के द्वारा चिह्नित जगह पर साफ सफाई की गई ।
इसके पश्चात राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रीमाधोपुर में शिक्षक टीम ने चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेन्द्र मील के निर्देशन में मरीजों को फल वितरित किए गए जिसमे सभी अस्पताल के कर्मचारियों ने सहयोग किया ।
इसके पश्चात हरिजन मोहल्ले में स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर टीम द्वारा माला और पुष्प अर्पित कर कर उनकी जयंती मनाई गई मिठाई वितरित गयी।
इस मौके पर पार्षद मदन चौहान, पूर्व पार्षद संदीप कुमार वर्मा, सहायक आचार्य कुलदीप कुमावत, महेश यादव, मनमोहन सैनी , प्रमोद कुमार सैनी, दीपक सैनी, सुभाष वर्मा, दीपेश सांखला, सुरेश सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। (हरिओम कुमावत की रिपोर्ट)
