श्रीमाधोपुर। विश्व हिंदू परिषद और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आज डॉ. अंबेडकर जयंती पर शहर के अम्बेडकर पार्क में झाड़ू निकाल कर साफ सफाई की गई और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विहिप के जिला अध्यक्ष और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. माधव सिंह, एडवोकेट बाबूलाल शर्मा, उमाशंकर ठठेरा, गिरिराज काजला, बलबीर महला,पवन सैन, लीलेश वाल्मीकि, विवेक वाल्मीकि समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। (हरिओम कुमावत की रिपोर्ट )
