श्रीमाधोपुर। गुरुद्वारा सिंह सभा श्रीमाधोपुर द्वारा गुरुवार को बैसाखी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया । सेवादार सरदार अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रातः 6 बजे से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम दोपहर 11:30 बजे तक चला।
कार्यक्रम के तहत प्रातः6:30 बजे जपजी साहिब, सुखमनी साहिब के पाठ बाद में चाय का लंगर, आशा दीवार ,सहज पाठ समाप्ति, शब्द कीर्तन के बाद आरती अरदास का कार्यक्रम हुआ ततपश्चात छोले,पूड़ी व हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सरदार रतन सिंह, जोगेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, जगजीत सिंह, रमेश वधवा, राजेश स्वामी,लालचंद पंजाबी, दीनदयाल सतीजा, भूपेश पंजाबी, जसप्रीत सिंह, राजू सपड़ा, खेमचंद पंजाबी, यस सतीज़ा ,दक्ष वधवा, हरिश वधवा सहित काफी संख्या में माताएं, बहने, बच्चे, युवक, युवतियां आदि उपस्थित थे।
