एमजेएफ गु्प के चैयरपर्सन कैलाश राज सैनी के सानिध्य में लगाया जा रहा है शिविर, 313 मरीजो को निःशुल्क परामर्श एवं दवा दी गई

 


चौमूं। महात्मा ज्योतिबा फुले आयुर्वेद कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के द्वारा बुधवार को ग्राम हाथनोदा में साप्ताहिक केलेण्डर 2022 के अनुसार निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सा शिविर में भारतवर्ष के आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा 313 मरीजो को निःशुल्क परामर्श एवं दवा दी गई । 

शिविर में हाथनोदा संरपच अनिल सेरावत ने शिरकत की और कहा कि एमजेएफ गुप के चैयरपर्सन कैलाश राज सैनी की पहल पर मानव सेवार्थ के तहत साप्ताहिक केलेण्डर के अनुसार चौमूं क्षेत्र के गांव.गांव ढाणी.ढाणी में हर बुधवार को साप्ताहिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे है। जो एक सराहनीय कार्य है। 

मानव सेवा ही ईश्वर सेवा के समान है। शिविर प्रभारी डॉ सुरेन्द्र गौतम ने बताया शिविर में डॉ प्रसांत सैनी, डॉ अर्चना, डॉ गोविंद नारायण, डॉ खुशबु जैन, डॉ विश्वासु, डॉ दिनेश चौहान, डॉ अमित शर्मा, डॉ प्रतिभा ने बाल रोग, पेट संबंधित बीमारिया, हडडी रोग, मौसमी बीमारिया, पायल्स, बच्चो में रोग प्रतिरोध क्षमता बढाने,  त्वचा रोग, आंख, कान, गला, अलसर, मुंह के छाले, गला रोग, मिर्गी रोग, स्त्रीरोग तथा पंचकर्म विधि से इलाज करने सहित 313 मरीजो को परामर्श देकर उनको दवा वितरण की। 

अगला शिविर 1 जून 2022 बुधवार को ग्राम टांकरड़ा में लगाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने