जयपुर। आमेर तहसील के ग्राम दौलतपुरा टोल पर उप जिला प्रमुख जयपुर मोहन डागर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान गोंविन्द सिंह डोटासरा का जयपुर से शाजहांपुर बॉर्डर जाते समय राजस्थानी परम्परा के साथ माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।
डागर ने बताया कि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का विराटनगर, कोटपुतली होते हुए शाजहांपुर बॉर्डर तक आजादी की गौरव पैदल यात्रा में शामिल होंगे।
जिसमे में उप जिला प्रमुख जयपुर मोहन डागर उनके साथ रहेंगे। इस अवसर पर सुरेश बागड़ा , रतन सैनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।
