जयपुर। गुजरात के गांधीधाम से दिल्ली राजपथ तक देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के नेतृत्व में आजादी की गौरव पैदल यात्रा ग्राम कुकस से हाथों में तिरंगा लिये अचरोल, खोरा मीणा, होते हुए चन्दवाजी तक निकाली गई।
यात्रा का उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर ने स्वागत किया। डागर ने बताया कि यह पैदल यात्रा ग्राम कुकस से प्रातः रवाना होकर कुल 27 किलोमीटर चन्दवाजी तक पहुंचेगी । डागर ने कहा कि मैं संकल्प के साथ पूरे जयपुर ग्रामीण में यात्रा के साथ पैदल चलूँगा।
इस यात्रा में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, पीसीसी सचिव प्रशान्त शर्मा,उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर, जिला परिषद सदस्य बनबिहारी मीणा, सहित सेवादल के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में शामिल थे।
