बूथ स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विधायक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

 


चौमूँ। ग्रामीण युवा कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच का आज ग्राम पंचायत विजयसिंहपुरा के बूथ के मैच समरपुरा में संपन्न हुए। इस मैच में ग्राम पंचायत विजयसिंहपुरा के बूथ नंबर 147, 150 और 151 के मध्य मैच हुआ। 

विधायक रामलाल शर्मा द्वारा शुभारंभ किया। जिसमें बूथ नंबर 147 ग्राम समरपुरा  की टीम विजय रही। इस दौरान विधायक रामलाल शर्मा ने खिलाड़ियों को क्रिकेट किट और ड्रेस वितरण की। साथ ही युवाओं में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। 

उन्होंने अपनी टीम का नाम अग्निवीर रखा। अग्निपथ योजना को लेकर सभी बच्चों ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की। जो युवा फौज में जाने की योग्यता रखते है वो सभी युवा इस योजना को लेकर उत्साहित हैं और सभी अपने आपको अग्निवीर से संबोधित कर रहे थे, यह देखकर विधायक रामलाल शर्मा ने अग्निपथ योजना में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं दी। 

इस मौके पर युवाओं और ग्रामवासियों द्वारा विधायक रामलाल शर्मा का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर फतेहपुरा सरपंच बाबूलाल गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कालूराम बड़बड़वाल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष  सरदारमल चौधरी,  बासा मंडल के संगठन मंत्री सोहन देवदा, बूथ अध्यक्ष सांवरमल, ओंकारमल जाट, गोपाल  जाट, शैतान,  गोपी  रूंडला, सुरेश  बोबास्या,  सांवर बोबास्या,वरामकिशोर मीणा सहित कई युवा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने