चौमूं। आवर हैण्ड फॉर हेल्प चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में जयपुर कच्ची बस्तियों में गरीब पढने वाले बच्चो के लिए सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा अनेको बच्चो को पढने हेतु अनेक सामग्रियां उपलब्ध करवाई गयी। इस दोरान संस्था सदस्य मदन कुमावत ने बताया की जिस प्रकार संस्था पिछले सामाजिक कार्य करती आई है। उन्ही कार्यो की कड़ी में यह कार्यक्रम कच्ची बस्तियों में रहने वाले गरीब एवं पढने वाले बच्चो को अलग अलग जगहों पर जाकर उन्हें पढ़ने की सामग्री दी गयी।
इसके साथ ही बच्चो को अल्पाहार भी दिया गया एवं बच्चों को बताया कि अच्छी पढाई करने पर आगे कोई भी जरूरत पड़ने पर हमारी संस्था सदेव आपके साथ रहेगी और जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवाएगी।
इस दोरान संस्था अध्यक्ष चन्द्र प्रकश, उपाध्यक्ष महेश, सचिव विकाश, कोषाध्यक्ष ओम प्रकश, शंकर यादव, मुकेश सैनी, भंवर सैनी, नरेन्द्र, विनोद ,हेमंत शर्मा आदि सदस्य मोजूद रहे।
