चौमूं। शहर के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ जी के मंदिर में छ दिवसीय वृंदावन एवं बाबा बर्फानी की झांकियों के आयोजन के तहत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम पुजारी सांवरमल शर्मा के सान्निध्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने लक्ष्मीनाथ भगवान के महाआरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पुजारी सांवरमल शर्मा को चौमूं में पहली बार लक्ष्मी नाथ जी के मंदिर में छह दिवसीय अच्छी झांकियां सजाने पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी एव व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
झांकी प्रतियोगिता के दौरान लक्की ड्रा कूपन सोनिया योगी के खुली उनको कूलर दिया गया। साथ ही सज धज कर आए लड्डू गोपाल जी प्रथम पुरस्कार पंखा सुरेश टाक को दिया। द्वितीय पुरस्कार मुकेश सहरिया एवं तृतीय पुरस्कार सोनिया छीपा रही, वेस्ट कान्हा का पुरस्कार प्रथम पुरस्कार दिनेश शर्मा, द्वितीय पुरस्कार रेखा थावरिया, तृतीय पुरस्कार ललिता शर्मा थी।
वेस्ट सेल्फी राधा कृष्ण में प्रथम पुरस्कार तासु शर्मा एवं द्वितीय पुरस्कार अनुष्का शर्मा को पूर्व विधायक भगवान सैनी एवं पुजारी सांवरमल शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुजारी सांवरमल शर्मा ने छह दिवसीय झांकी सजाने वाले कार्यकर्ता राजेंद्र शर्मा, एडवोकेट उमेश शर्मा, राजेश बारी, मनीष गोयल, अशोक सैन, राजेश अग्रवाल, महेश जैन, गिरीश शर्मा, गोलू शर्मा, कान्हा शर्मा, गुन्नू शर्मा, रिधिमा शर्मा, तासु शर्मा आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
