निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन




चौमूं। एमजेएफ ग्रुप चैयरपर्सन कैलाश राज सैनी के सानिध्य में महात्मा ज्योतिबा फुले आयुर्वेद कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के द्वारा बुधवार को ग्राम उदयपुरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर प्रभारी डॉ. सुरेंद्र गौतम ने बताया कि मानव सेवार्थ के तहत साप्ताहिक केलेण्डर के अनुसार चौमूं क्षेत्र के गांव- गांव, ढाणी-ढाणी में हर बुधवार को साप्ताहिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे है जिनमें स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, मिर्गी रोग, मौसमी बीमारियां, पायल्स तथा आंख, कान, गला, मुंख, से संबंधित विभिन्न बीमारियों का पंचकर्म विधि से इलाज किया जा रहा है। 

चिकित्सा शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सचिन मित्तल, डॉ. पायल गुप्ता, डॉ. गुंजन, डॉ. प्रतिभा, डॉ. अंकिता मीना,  डॉ. अंजलि गहलोत, डाॅ. निदा प्रवीण, डॉ. नीरा लांबा द्वारा मरीजो को परामर्श देकर निःशुल्क दवा वितरित की गई। 

चिकित्सा शिविर में 340 मरीज लाभान्वित हुए। अगला निःशुल्क चिकित्सा शिविर बुधवार 6 जुलाई 2022 को गोविंदगढ में आयोजित किया जाएगा। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने