जल समस्या को लेकर महारैली निकाली, उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 



चौमूँ। आज जल समस्या को लेकर पूर्व आई.बी.एस. अधिकारी साईंटिस्ट डॉ. आर.डी. मीना के नेतृत्व में महारैली का आयोजन गढ़ गणेश मन्दिर चौमूँ से प्रारम्भ करके बस स्टेण्ड, नगरपालिका, थाना मोड़, जयपुर रोड़ से होते हुए एस.डी.एम. कार्यालय पर पहुंचकर वहां एस.डी.एम.  को ज्ञापन देकर समापन हुआ। 

इस अवसर पर महारैली का सम्बोधित करते हुए साईंटिस्ट डॉ. आर.डी. मीना ने कहा कि 4-5 वर्षों में जलवायु परिवर्तन समस्या मुक्त एवं जल समस्या मुक्त, बाढ़ एवं सूखा मुक्त, समृद्ध हराभरा राजस्थान बनाने के मिशन पर हम कार्य कर रहे है। आज चौमूँ के साथ-साथ सम्पूर्ण राजस्थानवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है और गंदा, जहरीला पानी पीने पर मजबूर है। हमारी माताएं-बहिने राजस्थान में अपने घरों से दूर-दराज के स्थानों से एक घडा पानी लाकर अपना जीवन जीने के लिए विवश है। 

हमारे गर्व व गौरव के प्रतीक विश्व के सर्वश्रेष्ठ महानतम वैज्ञानिक श्यामसुन्दर राठी जी ने आप सबकी जल समस्याओं को देखते हुए कई वर्षों के शोध करके जल समस्या से मुक्ति दिलाने का प्रोजेक्ट प्रोपजल भारत सरकार को दिया हुआ है। परन्तु उस पर सरकार ध्यान नहीं देकर हमें अभिशिप्त जीवन जीने के लिए मजबूर कर रही है। 

विश्व के सर्वश्रेष्ठ महानतम वैज्ञानिक श्यामसुन्दर राठी जी कहते है कि जल बालू मिट्टी या जमीन पर नहीं रह सकता क्योंकि वह तरल पदार्थ है, तो पानी को रखने की आधुनिक वैज्ञानिक व्यवस्था सरकार को अपना कर हमें बाढ़, सूखा, जल समस्या से मुक्ति दिलायी जा सकती है और साथ ही भूगर्भ जल पर पौधों का अधिकार है, उसी के सहारे पेड़-पौधे जीवित रहते है। हम पम्प के जरिये भूगर्भ का जल निकालकर पेड़-पौधों का खाना छिनने का राक्षसी कार्य कर रहे है।

हमें जल समस्या से मुक्ति दें और पेड़-पौधों का खाना छिनने का कार्य बन्द करें। तभी वास्तविक रूप में पेड़-पौधे हमें शुद्ध वातावरण साथ ही प्राण वायु (ऑक्सीजन) देने के साथ ही जलवायु परिवर्तन की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

अपनी चौमूँ की धरती से आज हम मानव सभ्यता और सम्पूर्ण विश्व के करोड़ों लोगों को जल समस्या और खाद्य समस्या से मुक्ति दिलवाने का अभियान प्रारम्भ कर रहे है। हमें खुशी है कि हम दुनिया के सबसे महान कार्य का हिस्सा बनकर मानव जाति को खाद्य, पीने का पानी और श्वास के लिए शुद्ध प्राणवायु देने का कार्य कर रहे है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने