सामूहिक विवाह सम्मेलन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया




चौमूं। माली समाज सभा भवन 10 अप्रैल 2022 को संपन्न हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़ों का लेखा-जोखा माली समाज विकास समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में प्रस्तुत किया गया।  

मीटिंग का संचालन करते हुए महामंत्री घीसालाल तवंर ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं कोषाध्यक्ष प्रभाती लाल सोनगरिया दिनांक 10 अप्रैल 2022 को संपन्न सामूहिक विवाह सम्मेलन का आय व्यय पस्तुत किया जिसका उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने अनुमोदन किया। 

यह प्रस्ताव भी लिया गया कि दिनांक 31 दिसंबर 2022 तक जो भी समाज बंधु माली समाज विकास समिति की सदस्यता शुल्क के साथ सदस्य बनेगा।  वह सदस्य ही आगामी चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकता है। समाज विकास एवं पुस्तकालय के लिए और भी अधिक भौतिक सुविधाएं संसाधन जुटाने हेतु विचार विमर्श किया गया। 

इस अवसर पर संयुक्त मंत्री कन्हैया लाल पापटवान, सह कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिगोदिया, उपाध्यक्ष हीरालाल, शंकर लाल बिश्नालिया, निर्माण समिति मंत्री छीत्तर  मल बबेरवाल, संरक्षक राधेश्याम माली, पूर्व अध्यक्ष कैलाश बैनाडिया पूर्व सरपंच, अध्यक्ष मदनलाल मालेरिया, रामचंद्र टेंट वाले, पहलाद सहाय अधोप्या, संरक्षक रामचंद्र फडडया, सूरजमल ठेकेदार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रभाती लाल तवंर, मोहनलाल राई, मोहनलाल तवंर,  कल्याण सहाय, कैलाश जमालपुरिया,  भंवर लाल पापटवान, अभिषेक सैनी जिला अध्यक्ष, शंकर लाल सैनी,  रामेश्वर चांदोलिया, कल्याण सहाय तवंर, राजकुमार कांकरवाल,  अनिल कुमार सैनी एलआईसी, कैलाश चांदोलिया,  दानाराम ढाकला, शंकर लाल सिंगोदिया खेजरोली, हनुमान सहाय जमालपुरीया, जगदीश सैनी, राजकुमार कांकरवाल, नन्छुराम बिशनालिया, रामस्वरूप चांदोलिया, मदन लाल बागड़ी, हरिनारायण बागड़ी, शायरमल बागड़ी, चुन्नीलाल तवंर, राजेंद्र कुमार सैनी, प्रकाश राई, प्रभु दयाल राई, मोहरी लाल चांदोलिया, जगदीश सिंगाड़िया, गुलाब सिंगोदिया एवं अनेक समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने