चौमूं। ग्राम हस्तेडा में बुजुर्ग नंदी के देवलोकामन हो जाने पर बाल गोपाल गौ रक्षक दल व ग्रामीणों के सहयोग से नंदी की शव यात्रा निकाली गई।
शव यात्रा बैंड बाजो के साथ ग्राम खेड़ा के मुख्य मार्गो से होती हुई अंतिम संस्कार स्थान तक पहुंची। शव यात्रा में अनेक लोग शामिल हुए। दाह संस्कार पूरी परम्परानुसार करवाया गया। अंतिम संस्कार स्थल पर गहरा गड्डा खोदा गया ओर पुरे विधि विधान शव को दफनाया गया।
मौके पर उपस्थित बाल गोपाल गौ रक्षक दल के अध्यक्ष मोहित कुमार छिपा व गौ रक्षक दल के सदस्य सहित पवन , शुभम छीपा, राजेश कुमावत, रामचंद्र प्रजापत, पप्पू मोयल, राजेंद्र मीणा, सोनू जांगिड़,सूरज मीणा, आकाश मीणा, धर्मेंद्र मीणा, हरि ओम स्वामी, बाबूलाल स्वामी, रेहान खान, जीतू शर्मा, राहुल प्रजापत, सतपाल बुनकर, सुनील हटवाल, शुभम शर्मा, रामू महाराज मौजूद रहे।
