निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

 


चौमूं । ग्राम चीथवाडी स्थित ग्राम पंचायत भवन में रविवार को तालाब वाले बालाजी सेवा संस्थान ईटावा भोपजी के तत्वाधान में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर एवं पौधारोपण  कार्यक्रम आयोजित हुआ।  

कार्यक्रम में तालाब वाले बालाजी सेवा संस्थान के संरक्षक एवं पूर्व पार्षद हनुमान गौरा ने कहा कि युवाओं को समाज उत्थान के कार्यों में अहम भूमिका निभानी चाहिए जिससे युवाओं को नई दिशा मिलती है।  

ग्राम पंचायत भवन में आयोजित चिकित्सा शिविर मैं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ आरसी यादव  ने बताया कि  शिविर में 75 मरीजों की जांच करके होम्योपैथिक दवाएं वितरित की।  

कार्यक्रम में तालाब वाले बालाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय भारतीय ने बताया कि ग्राम चीथवाड़ी स्थित राजकीय संस्कृत विद्यालय प्रांगण परिसर में 15 पौधे एवं ग्राम कुशलपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 15 पौधे लगाए।  

इस मौके पर तालाब वाले बालाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय भारतीय, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुभाष शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सोहन सबलानिया, पूर्व शिक्षाविद हनुमान सिंह नांगल, नवनीत विद्या मंदिर विद्यालय ईटावा भोपजी निदेशक महिपाल सिंह,  संस्थान सचिव प्रकाश पलसानिया, संस्थान कोषाध्यक्ष सुभाष योगी, सांवरमल जाखड़,  श्रवण  बराला, राकेश कुमावत, नीरज गुर्जर, राजकुमार बराला, कालूराम कलवानिया, प्रीतम सेन, राकेश चौधरी, विनोद कुमार,  मोहन बिराणिया, भास्कर जांगिड़ सहित अनेक लोग उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने