चौमूं। आज गायत्री मंदिर राधा बाग़ में आम सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश के मुख्य ट्रस्टी एवं जोन प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल ने की। सहायक मुख्य ट्रस्टी टी आर शर्मा ने मिशन कि गातिविधियो पर प्रकाश डाला एवं ट्रस्टी डॉ प्रशांत भारद्वाज एवं सतीश भाटी ने भी मार्गदर्शन किया।
जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जो कि निम्न प्रकार से है -
अध्यक्ष पद पर विनेश अग्रवाल , सचिव नंदकिशोर भातरा ,उपाध्यक्श् राजकुमार शर्मा ,कोषाध्यक्ष सांवरमल अग्रवाल एवं कार्यकरिणी सदस्य पद पर एड्वोकेट जितेन्द्र् सिंह बिजावत् ,जगदीश शर्मा ,अशोक अगवाल्,शैतान यादव ,महेंद्र विजय ,श्रीमती ममता जाट,बंशीधर सैनी को मनोनीत किया गया ।
सभी मनोनीत सदस्यों ने संकल्प लिया कि हम् मिशन कि गतिविधियों मे अधिक से अधिक समय देंगे। मुख्य ट्रस्टी ओ पी अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी गायत्री परिजन एकजुट होकर मिशन के कार्यों को आगे बढ़ाये तथा सप्तक्रांति के विषय मे जानकारी दी ।
यही मिशन कि मुख्य विचारधारा है इससे अधिक से अधिक आम नागरिक को जोड़े उन्होंने "हम बदलेंगे युग बदलेगा ,हम सुधरेगें युग सुधरेगा" का संकल्प दिलाया।
