विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में अदिति एवं कुणाल का हुआ सम्मान

 


चौमूं। विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में मां नव दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर, जयपुर रोड,  चौमूँ पर प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी एवं पदाधिकारियों ने कक्षा 10 वीं में अदिती शर्मा को 98.17 % अंक एवं कुणाल शर्मा को 94% अंक प्राप्त करने पर माला, साफा एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। 

अदिति और कुणाल ने कक्षा दसवीं में अच्छे अंक प्राप्त करने का श्रेय गुरुजनों एंव माता-पिता को दिया। 

इस दौरान संरक्षक कृपा शंकर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएम सैनी, प्रदेशाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) संजय प्रधान, प्रदेश महामंत्री अजीत शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष (आयुष प्रकोष्ठ) डॉ रामप्रकाश शर्मा, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री चंद्रप्रकाश शर्मा, जिला संगठन मंत्री पं राम स्वरुप शर्मा, जिलाध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) नारायण शर्मा, जिला महामंत्री रामलाल शेरावत, 

चौमूँ नगर अध्यक्ष डॉ सीताराम कुमावत, पूर्व सरपंच दिनेश चतुर्वेदी, कैलाश तिवाडी, एडवोकेट मनुवत्सल भारद्वाज, एडवोकेट पुष्पमित्र भारद्वाज, एडवोकेट दुर्गा शंकर शर्मा, छात्र नेता अनुराग शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, घनश्याम तिवाडी, नरोत्तम जोशी आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने