प्रशासन गांवों के संग अभियान फोलोअप कैम्प का हुआ आयोजन

 


जयपुर। आमेर तहसील की ग्राम पंचायत खोरा बीसल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में फोलोअप प्रशासन गांवों के संग अभियान कैम्प का आयोजन उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर के मुख्य आतिथ्य व स्थानीय सरपंच सुरेन्द्र डाबी की अध्यक्षता में हुआ। 

डागर ने बताया कि यह फोलोअप कैम्प ग्राम पंचायत गोविंदपुरा , नाँगल सिरस जयरामपुरा, खोरा बीसल इन 4 पंचायतों का सामुहिक कैम्प हुआ है जिसमें पूर्व पेंडिंग पट्टे, जन्म प्रमाणपत्र, नामांतरण के कार्य, सहित अन्य विभागों के कार्यो का निराकरण हुआ। 

इस अवसर पर कैम्प प्रभारी प्रियव्रत सिंह चारण,  नायब तहसीलदार सुमेर सिंह, विकास अधिकारी जालसू , ओमकारेश्वर शर्मा ब्लाक अध्यक्ष, रामबिहारी शर्मा सरपंच, पवन कुमार बुनकर, मिनाक्षी देवी मीणा, भगवान सहाय बुनकर, पंचायत समिति सदस्य भगवान सहाय जाबडौलिया, ऎश्वर्य अटल  ,

पं. स. प्रतिनिधि मोहन डबरिया, सरपंच प्रतिनिधि गजेन्द्र नोगिया, रामसिंह मीणा, पिंकु प्रजापत, भॅवर वर्मा, युवा नेता रमेश मण्डोलिया, निजी सहायक उप जिलाप्रमुख जयपुर शिवराज उदय,  व महिला बाल विकास, राजस्व, विधुत, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, परिवहन, पशुपालन, विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने