पांच दिवसीय निशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

 


चौमूं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आर एन नोवाल फाउंडेशन द्वारा पांच दिवसीय निशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन आरोग्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय आरोग्य भवन, ओम विहार ,जयपुर रोड पर  हुआ। 

इस शिविर का उद्घाटन जलदाय मंत्री राजस्थान सरकार के विशिष्ट सचिव डॉ अशोक कुमार ने भगवान धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार ने कहा कि योग आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा आदि काल से चली आ रही है और यह जीवन जीने की कला है। 

इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ राकेश कुमार शर्मा ने योग व प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की व कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा व्यक्ति अपने जीवन को निरोग व स्वस्थ बना सकता है। व्यक्ति 24 घंटे में 24 मिनट अपने शरीर पर खर्च करें व योगासन प्राणायाम करें तो आजीवन स्वस्थ रह सकता है।  

इस अवसर पर भारतीय योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की अध्यक्षा डॉ. अल्पना शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । आर एन नोवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष रामनिवास नोवाल ने बताया कि शिविर 23 जून  तक चलेगा इसका समय प्रातः 7:00 से 12:00 बजे तक रहेगा। यह शिविर निशुल्क रहेगा  । 

शिविर के उद्घाटन के अवसर पर नगर पालिका, चौमूं के पूर्व चेयरमैन गोविंद नारायण सैनी , आर्यावर्त योगपीठ के अध्यक्ष श्रवण कुमार सेन, चैतन्य जीवन सेवा संस्थान के सचिव चैतन्य शर्मा ,जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता ज्योति सैनी, तेजपाल सैनी, अशोक शर्मा, सुवालाल जाट, नीतू शर्मा, पवन खांडल, संजय बडाया , मधु लता शर्मा, वैदेही शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने