रेनवाल। रेनवाल के सबसे बडे सामाजिक संगठनो में सबसे बडे संगठन व्यापार महासंघ के नये अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 7 अगस्त को समय दोपहर 2.30 बजे साधारण सभा का आयोजन होगा। व्यापार महासंघ के महामंत्री बनवारीलाल कुमावत के अनुसार वर्तमान अध्यक्ष अशोक असावा एवं टीम का तीन वर्ष का कार्यकाल अगस्त माह में पुरा हो रहा है। संवैधानिक व्यवस्था के तहत नये अध्यक्ष एवं नवीन कार्यकारिणी के गठन सहित विभिन्न विषयो पर चर्चा एवं निर्णय के लिऐ 7 अगस्त को माहेश्वरी भवन में व्यापार महासंघ की साधारण सभा की मिटिंग रखी गई है।
सर्वप्रथम इस मिटिंग में नये अध्यक्ष के लिऐ आम सहमति के प्रयास होगे।आम सहमति नही बनने पर चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष का चुनाव होगा।गौरतलब है कि रेनवाल के सबसे बडे संगठन व्यापार महासंघ का अध्यक्ष बनना एवं सभी लोगो को साथ लेकर चलते हुये व्यापारिक हितो की रक्षा करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।
व्यापार महासंघ महामत्री बनवारीलाल कुमावत के अनुसार रेनवाल व्यापार महासंघ का गठन 2016 में हुआ था। विभिन्न ईकाईओ एवं अलग-अलग संगठनो एवं समितिओ में बंटे रेनवाल के सभी व्यापारिक लोगो को एक संगठन के तहत एक करने का प्रयास किया गया था। इस प्रयास में अशोक असावा, स्व श्रीपाल रांवका, नटवरलाल तोतला, गुणसागर ठोलिया, खेमचंद भाॅवरिया, बनवारी कुमावत, बाबुलाल जोगीदास, सतीश घीया, सीताराम बासनीवाल, बक्ष्साराम बांगडवा, जमील बिसायती सहित अनेक व्यापारिक सदस्यो का सक्रिय सहयोग रहा।
इन सभी सदस्यो के प्रयासो से आज रेनवाल व्यापार महासंघ में 700 व्यापारिक प्रतिष्ठानो के सदस्य शामिल है।व्यापार महासंघ को मजबुती प्रदान करते हुये पुरे रेनवाल को 11 जोन में बांटा गया है। सभी जोन से कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये है।इसके अलावा रेनवाल में कार्यरत सभी व्यापारिक समिति व संगठनो यथा कपडा व्यापार समिति, मेडीकल ऐसोसियेशन, खुदरा किराना व्यापार मण्डल, जनरल मर्चेन्ट ऐसोसियेशन, हार्डवेयर व्यापार मण्डल सहित सभी के अध्यक्ष व मंत्री कार्यकारिणी सदस्य के रुप में आमंत्रित रहते है।
इस व्यापार महासंघ के गठन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण सबसे पहले सर्वसहमति से 2016 में अशोक असावा को अध्यक्ष बनाया गया।फिर उसके बाद सभी सदस्यो की ईच्छानुसार 2017 में पुनः अशोक असावा को अध्यक्ष बनाकर उनके प्रति सभी व्यापारिक बंधुओ का विश्वास कायम बना रहा है। इसके बाद त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत 2019 में पुनः अशोक असावा को अध्यक्ष बनाया गया।
इस प्रकार रेनवाल के सबसे महत्वपूर्ण संगठन के आगामी अध्यक्ष के चयन को लेकर एक बार पुनः आमसहमति देखने को मिलती है या नही, इसके लिऐ 7 अगस्त को साधारण सभा का आयोजन किया जा रहा है।नये सदस्यो के लिऐ 26 जुलाई से सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है।
माहेश्वरी भवन में 7 अगस्त को आयोजित व्यापार महासंघ के सदस्यो की मिटिंग में सामुहिक गोठ भी आयोजन किया जायेगा। व्यापारिक हितो की रक्षार्थ कार्यो के अलावा गांवहित के कार्यो में भी रेनवाल व्यापार महासंघ की भूमिका सदैव सराहनीय रही है। मुख्य बाजार की खस्ताहल सडको को सुधारने की मांग स्वरुप गौरवपथ निर्माण, राजकीय महाविद्यालय की स्वीकृति, बीसलपुर पेयजल,कोरोनाकाल में जरुरतमंदो की सेवा, प्रशासन के सहयोग में व्यापार महासंघ के प्रयास भी सराहनीय रहे।
इसके साथ अस्पताल में सुविधाऐ बढाने, एक्सप्रेस ट्रैनो के स्टोपेज आदि को लेकर व्यापार महासंघ समय-समय पर जनप्रतिनिधिओ एवं अधिकारीओ का ध्यान आकृषित करता रहता है। अभी हाल ही में नवीन महाविद्यालय की लाईब्रेरी के लिऐ व्यापार महासंघ के द्वारा 20 हजार रुपयो की राशि दी गई है। ( विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
