हर घर तिरंगा महा अभियान में भी श्री नवयुवक पुस्तकालय पर नही हुआ झंडारोहण


रेनवाल। प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को एक महाअभियान के रुप में मनाया गया। इस महाअभियान में पहली बार हर व्यक्ति ने अपने घर, प्रतिष्ठान सहित सभी सार्वजनिक जगह, भवन पर झण्डा फहराया। लेकिन इन सबके विपरीत आजादी से पूर्व के बने भवन में संचालित रेनवाल की पहली रजिस्टर्ड संस्था श्री नवयुवक पुस्तकालय में इस बार भी झण्डारोहण नही हुआ है। आम जनता के सहयोग से संचालित कस्बे के एकमात्र पुस्तकालय से रेनवाल की जनता का गहरा लगाव रहा है लेकिन पिछले कई वर्षो से यह बंद पड़ा बदहाली के आंसू बहा रहा है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने