रेनवाल। माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर रेनवाल में आज हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रुप मे मनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पुरातन छात्र मुकेश तोतला(सचिव-मेडीकल ऐसोसियेशन)एवं उनकी धर्मपत्नि प्रीति तोतला, विशिष्ट अतिथि राजेश चौधरी(श्री श्याम सोलर एंड बैट्री हाऊस), समाजसेवी रामावतार जाखोटिया के साथ प्रधानाचार्य महावीर शर्मा, व्यवस्थापिका जानकी शर्मा, सहव्यवस्थापक विष्णु जाखोटिया, पुरातन छात्र परिषद अध्यक्ष शिवकुमार कुमावत, समाजसेवी सुवालाल चौधरी सहित सभी ने अपनी उपस्थिति देते हुये देशभक्ति की भावना जगाई।
विद्यालय में शानदार परीक्षा परिणाम-शत प्रतिशत देने पर विद्या भारती द्वारा विद्यालय का सम्मान करने पर अतिथिओ द्वारा यह सम्मान प्रधानाचार्य महावीर शर्मा को दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका कुसुम शर्मा ने किया।
इस अवसर पर शिक्षिका कोयली कुमावत, रश्मि तिवारी, नीलम मिश्रा, रेखा शर्मा, मोनिका शर्मा, पूजा कुमावत, अनुष्का शर्मा, रेखा स्वामी सहित उपस्थित सभी छात्र-छात्राओ ने मिलकर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)