चौमूं। राज्य स्तरीय उप प्राचार्य सीधी भर्ती परीक्षा करवाने की मांग हेतु मुख्यमंत्री के नाम शिक्षकों द्वारा एक लिखित ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी सीमा खेतान को सौपा गया।
राजस्थान उप प्राचार्य सीधी भर्ती संघर्ष समिति के प्रदेश समन्वयक पंकज कुमार पारीक ने बताया कि वर्तमान में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उप प्राचार्य के पद सीधी भर्ती से नही भर कर पद्दोनीति से भरे जा रहे है जिससे नवयुवाओं को भर्ती से वंचित होना पड़ेगा।
इससे पहले 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से लिये जाते रहे हैं लेकिन अब नियमो में बदलाव होने से अधिकतर शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।
उप प्राचार्य सीधी भर्ती 50%परीक्षा मांग हेतु पूर्व में प्रधानाध्यापक L 14 के पद को समाप्त कर राज्य सरकार द्वारा नव सृजित पद, जो कि L 14 के समान ही है। इस पद पर पूर्व में 50% पद सीधी भर्ती से भरे जाते थे लेकिन सरकार द्वारा 2022 शिक्षा सेवा नियम में परिवर्तन करके, सम्पूर्ण पदों को डीपीसी से ही भरे जाने का प्रावधान कर दिया है।
इस नियम से पूर्व में प्रधानाध्यापक पद पर सीधी भर्ती से चयनित होने वाले तृतीय श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी 3.5 लाख अवसर की समानता से वंचित हो गए हैं, यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू किया जायेगा।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मनीष कुमार पिंगोलियां, शिक्षक महा संघ के प्रदेश महासचिव चंद्रभान सिंह जी, ब्लॉक प्रभारी मनोज कुमार जांगिड, ब्लॉक संयोजक विनोद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह , प्रकाश सैनी, संतोष डागर, मोहन डागर, सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
