मुख्यमंत्री गहलोत के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित हुई


 

चौमूं। शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिनांक 12 सितंबर 2022, सोमवार को स्थान -‌ चौमूँ खेल स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के ब्लॉक स्तरीय अवलोकन समारोह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर जिम्मेदारी सौंपी। 

मीटिंग में पूर्व विधायक सैनी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। 

इस मौके पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नानकराम लांबा, कृष्णकांत जोशी, सेवादल लल्लूराम सैनी, डीसीसी गिरिराज देवंदा, पार्षद आशीष यादव, अशोक कुमार रच्छौया, आमिर खान, इमामुद्दीन कुरेशी, पंचायत समिति सदस्य गोपाल गुलिया, गोगराज देवंदा, सरपंच मदनलाल टोडावता, 

मंगल चंद सैनी, मुकेश कुमार मीणा, महावीर प्रसाद जांगिड़, मनीष सामरिया, मनोहर सरावता, कजोड़ मल यादव, युवा नेता रामकिशोर सैनी, अभिषेक मोरदिया सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने